बदायूं, अगस्त 6 -- पूर्व विधायक हाजी मुर्सरत अली उर्फ बिट्टन की कछला रोड स्थित मंगलवार को सपा की मासिक बैठक की गई। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें, जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके। पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव ने कहा वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग पूरी तरीके से परेशान है। देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी, कविंद्र सक्सेना, फैजान राईन, डोरीलाल बघेल, रईस अहमद, अखिलेश सक्सेना, अजीम गाजी, वसीम उस्मानी, इल्यास खां, चमन पाल, मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.