सहारनपुर, जनवरी 1 -- सिद्धपीठ श्री मां शाकम्भरी देवी में शाकम्भरी जयंती के अवसर पर शंकराचार्य आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के पांचवें दिवस पर मां बगलामुखी यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यज्ञ में पीली सरसों से विशेष आहुतियां अर्पित की गईं, जो मां बगलामुखी की प्रसन्नता एवं शत्रु स्तम्भन हेतु समर्पित रहीं। अखंड ज्योति की विशेष पूजा, यंत्रार्चन, भगवती की अंग पूजा, आवरण पूजा सहित अनेक वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण और हवन सामग्री की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रीति-रिवाजों के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी आस्था के साथ भाग लिया। यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी संत सहजानंद महाराज एवं आचार्य सुधीर ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.