अलीगढ़, अगस्त 5 -- अतरौली। सफाई मजदूर यनियन की ओर से ईओ को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें सफाई कर्मियों को एक साथ वेतन दिए जाने की मांग की है। साथ ही कहा गया है कि नगर पालिका परिषद के ठेका प्रथा कर्मियों को भी संविदा और स्थायी सफाई कर्मियों के साथ वेतन मिलना चाहिए। ठेका प्रथा कर्मियों को काफी लेट तक वेतन मिलने से ठेका कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महामंत्री राजीव बैरागी और अध्यक्ष सुशील कुमार की ओर से ईओ अमिता वरूण को ज्ञापन दिया गया है। ईओ ने ज्ञापन पर विचार करने का भरोसा दिया है। सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ बंटी चौहान ने कहा है कि ठेका कर्मियों को अभी तक शासनादेश के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही पीएफ खाते में लगातार हर माह जमा हो रहा है, इसकी भी जानकारी कर्मियों को नहीं मिल पा रही है। इसकी भी जानका...