लोहरदगा, फरवरी 24 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड बस्ती में नवनिर्मित श्रीदुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और शत चंडी महायज्ञ के सातवें दिन के अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में धर्मानुरागियों ने भाग लिया। हवन, यज्ञ मंडप की परिक्रमा, प्रसाद ग्रहण, प्रवचन आदि में खासकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी हो रही है। यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा, सूर्यनारायण पाठक, अवनीश पाठक के आचार्यत्व में मंडपस्थ देवी देवताओं का पूजन, यज्ञ, आहुति, अधिवास कराया गया। हर्ष शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, बिपुल शास्त्री, राजेश पाठक, विपिन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार से परिवेश को भक्तिमय बना दिया है। मंगलवार को कथा वाचक विष्णुचित्त जी महाराज ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत की कथा सर्वश्रेष्ठ है। इनके द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म और इसके बाद से जुड़े प्रसंगों को श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.