बेगुसराय, फरवरी 4 -- बीहट, निज संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर बरौनी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र (पीएचसी) में निशुल्क जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर शुरू हुआ। सीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि कैँसर लाइलाज नहीं है। समय पर पहचान व उपचार से लोगों की जान बच सकती है। बरौनी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में डा. कविता एवं डा. सुनील कुमार के द्वारा कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग कर जरूरी परामर्श दिये गये। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की नसीहत देते हुए तम्बाकू से दूर रहने, पौष्टिक भोजन एवं नियमित स्वास्थय जांच की सलाह दी गई। हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि बरौनी के सभी 21 स्वास्थय उपकेन्द्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर), दो अतिरिक्त स्वास्थय केन्द्र तथा बरौनी सीएचसी पर 11 फरवरी तक जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.