रांची, फरवरी 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सभी सिविल सर्जनों को इस बाबत निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज वैक्सीन हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स एनवेलप 2025-26 के तहत बजट का प्रावधान किया गया है। यदि किसी केंद्र पर दवा की कमी होती है, तो तत्काल वैकल्पिक मदों से क्रय करते हुए जरूरत पूरी करें, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के बिना न लौटना पड़े। जिला से पंचायत स्तर तक जागरुकता कार्यक्रम अभियान निदेशक ने सिविल सर्जनों से कहा है कि रेबीज उन्मूलन और डॉग-बाइट प्रबंधन के लिए एक व्यापक कार्य योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.