संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम जयप्रकाश ने एसआईआर अभियान में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर सहयोग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयध्यक्ष, तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम बनाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र को भरवाएं। इसके पश्चात बीएलओ ऐप पर डिजिटाईजेशन कराए जाने में सभी अधिकारी-कर्मचारी सहयोग करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि उक्त कार्य की समयबद्धता व गंभीरता को देखते हुए जनपद का कोई भी विभागाध्यक्ष, अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएंगे।

हिंदी हिन्द...