हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित गैंडीखाता स्थित श्रीकृष्णायन गौशाला पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा की प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है जहां भारी संख्या में गौवंश का पालन पोषण किया जा रहा है। गौशाला की एम्बुलेंस सेवा की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने गंगा नदी से बाढ़ सुरक्षा को बने क्षतिग्रस्त तत्बंध का स्थलीय निरीक्षण किया। और सिंचाई विभाग को तत्काल मरमत के आदेश दिये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मितल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.