मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मीनापुर में होनेवाला विधानसभा स्तरीय एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को स्थगित हो गया। इसकी सूचना कार्यक्रम के संयोजक और जिला जदयू अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन मीनापुर में होना था, लेकिन शनिवार की देर रात और रविवार को हुई बारिश के बाद सभा स्थल पर जलजमाव हो गया। इस कारण कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना पटना मुख्यालय को दे दी गई है। मुख्यालय से नई तारीख तय होने पर दोबारा आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.