हरदोई, जनवरी 3 -- बिलग्राम। बिलग्राम नगर पालिका में सभासदों ने खिलाफत शुरू कर दी है। आरोप है कि नगर पालिका नियम कायदे से नहीं चल रही है। अनियमितताएं हैं। निर्माण कार्य में घपलेबाजी है। कई सड़कें बनी और टूट गई है। दोबारा बनवाई जा रही हैं। इन सबको लेकर कई सभासदों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। सभासद सभासद ऋषि राजपाल, संदीप कुमार, अकीला बानो, कपिल, राम नरेश, उमा देवी ने डीएम अनुनय झा से मुलाकात कर एक विस्तृत लिखित शिकायती पत्र दिया है। इसमें समस्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, नियमों के विरुद्ध कार्य कराए जा रहे हैं। ठेकेदारों से मिलीभगत कर अपने रिश्तेदारों, मित्रों व उनके परिजनों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सभासदों ने लगा दिया शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.