मेरठ, जनवरी 10 -- सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में शुक्रवार को जल निगम के साथ नगर पंचायत बोर्ड ने नगर के पेयजल आपूर्ति को लेकर बैठक की। इसमें सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में गंभीर पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा कि कई वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है, जबकि जहां पानी पहुंच रहा है वहां दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, चेयरमैन ने भी जल निगम अधिकारियों को चेताया कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर वे मामले की शिकायत सांसद से करेंगे। सभासदों ने कहा कि दूषित पानी पीने से वार्डों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी जल निगम की लापरवाही जस की तस बनी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.