बलरामपुर, मई 2 -- उप चुनाव गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नं-11 लठावर में सभासद पद का उप चुनाव सम्पन्न हुआ। कुल 63.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। चार प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है। चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुरषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान दिया है। लठावर में सभासद ओम प्रकाश साहू का चार माह पूर्व निधन हो गया था। इस नाते से यहां उप चुनाव कराना पड़ा। अली हुसैन, कल्प हुसैन, रईश व राम नरेश सहित कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशियों ने विकास के मुद्दे पर वोट मांगा था। गुरुवार को उप चुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय लठावर में मतदान कराया गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू जो शाम पांच बजे तक चला। इस वार्ड में कुल 711 मतदाता हैं, जिसमें 449 लोगों ने अपने मताधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.