रामपुर, जनवरी 8 -- सभासद पति से समझौते के बाद नगर पंचायत के ठेका एवं संविदा कर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए हैं। बता दें कि नगर पंचायत के सफाई नायक मुकेश वाहन से अलाव के लिए लकड़ी उतार रहे थे। इसी दौरान सभासद पति ने मुकेश को फोन कर अपने वार्ड में अलाव की लकड़ियां उतारने के लिए कहा। आरोप है कि चिह्नित स्थानों पर ही लकड़ियां उतारने की बात कहने पर सभासद पति ने सफाई नायक मुकेश से अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले की जानकारी अन्य कर्मियों को हुई तब रोष फैल गया। सभी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर दरी बिछाकर कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। दोपहर बाद संघ के प्रदेश महासचिव दीप सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.