बिजनौर, जनवरी 6 -- नगर पालिका परिषद सदर बिजनौर के वार्ड-29 की सभासद लक्ष्मी वर्मा ने सर्राफा प्रतिष्ठान पर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। सभासद के अनुसार 6 जनवरी को वह अपने पति के साथ दुकान पर मौजूद थीं, तभी एक महिला डाक्टर अन्य लोग वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे। आरोप है कि सभी लोग हाथापाई पर उतारू हो गए और जांच बंद कराने की धमकी दी। बताया गया कि डीएम व नगर पालिका परिषद द्वारा एक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को लेकर अवैध निर्माण व रास्ते से जुड़ी जांच के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने हंगामा किया। सभासद ने स्वयं व अपने पति को जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच म...