जौनपुर, फरवरी 20 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जोगियाना मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सभासद पति और पूर्व सभासद समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोगियाना मोहल्ला के वर्तमान सभासद के पति मो.आसिम और पूर्व सभासद गयासुद्दीन के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से 37 वर्षीय मो.शहनवाज, 19 वर्षीय मो.सैफ, 48 वर्षीय अब्दुल हलीम, 27 वर्षीय मो. फहद, 35 वर्षीय मो.आसिम और दूसरे पक्ष से 41 वर्षीय गयासुद्दीन, 50 वर्षीय ताज मोहम्मद, 52 वर्षीय जैनुद्दीन घायल हो गए थे। देर शाम पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा द...