हरदोई, फरवरी 13 -- पिहानी। मोहल्ला मुरीदखानी में रामलीला रोड पर बनी हॉटमिक्स सड़क मानक विहीन बनाने का आरोप लगाते हुए ईओ से शिकायत की गई है। सभासद शानू सिंह ने कहा कि रामलीला रोड पर हो रहे हाटमिक्स सड़क के निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि रामलीला रोड पर वाटर प्लांट से लेकर हसमुद्दीन के मकान तक गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया, केवल महीन बजरी (जीरा) डाल दी गयी जबकि एक लेयर मैटेरियल और पड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे तो सड़क पहली बरसात भी नही झेल पाएगी और बेकार हो जाएगी। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जेई को जांच दी गयी है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल रामलीला रोड काफी समय से जर्जर हालत में थी। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको बनवाने के लिए काफी समय से मांग चल रही...