सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 गांधीनगर के सभासद ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर नगर प्रशासन के जिम्मेदारों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सभासद ने ईओ से इस्तीफे की पेशकश की है। सभासद मजीबुल्लाह उर्फ मुजीब ने ईओ को दिए पत्र में कहा है कि नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली से वह आहत है। नगर पंचायत से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। इससे वार्ड के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। सभासद ने ईओ से इस्तीफा की पेशकश की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने बताया कि संबंधित सभासद को कुछ समस्या है, जिसका समाधान कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.