भदोही, जनवरी 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड 24 के सभासद धीरज हलवाई निवासी पश्चिम मोहाल के साथ मारपीट हुई। पैतृक संपत्ति बंटवारा को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को सगे बड़े भाई और भाभी से मारपीट हो गई। मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में शामिल आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों तरफ से पुलिस को कार्यवाही किए जाने के लिय प्रार्थना पत्र दिया गया है। चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मारपीट के मामले में जांच किया जा रहा है। दोनों तरफ से आठ लोगों का शांति भंग की कार्यवाही की जा रही हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...