शामली, नवम्बर 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के नानूपुरा मोहल्ले में रविवार शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और धारदार हथियार से हमला होने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने सभासद के बेटे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के मोहल्ला नानूपुरा निवासी आफताब पुत्र लतीफ अहमद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसका छोटा भाई तारीक मेहताब घर के बाहर सीढ़ी लगाकर सीसीटीवी कैमरे ठीक कर रहा था। इसी दौरान कैलू मेंम्बर का बेटा अपने दो साथियों के साथ स्कूटर पर वहां पहुंचा और सीढ़ी हटाने को कहा। जब तारीक ने दो मिनट रुकने को कहा, तो कैलू मेंम्बर के बेटे और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी और उनके 70 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.