प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- बनी तेरहमील। नगर पंचायत डेरवां के सभासद पवन पटेल के विगत दिनों बीमारी से ग्रस्त होने के बाद आत्महत्या करने की सूचना पर सभासद एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम चरित्र वर्मा प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक सभासद के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राम चरित्र वर्मा ने सभासद के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर जिला महासचिव एवं सभासद राकेश पटेल, मो. साजिद, रजनीश मौर्य (पट्टी) आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.