रिषिकेष, फरवरी 16 -- नगर क्षेत्र के वार्ड 12 की सभासद बबीता देवी के पति की दुकान से चोर ने 24 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय जनप्रतिनिधि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए शीघ्र वारदात के खुलासे की मांग की है। पीड़ित अनुज कालरा ने बताया कि चोर दुकान से करीब 24 हजार रुपये मूल्य के प्रोटीन के डब्बे, कॉस्मेटिक सामान और जरूरी कागजात चोरी कर ले गए हैं। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि इस वारदात से लोगों में खौफ जैसी स्थिति है। सभासद राजेश भट्ट ने शीघ्र खुलासे के साथ ही पुलिस गश्त को और प्रभावी करने की मांग की। वहीं, कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञ...