संभल, अक्टूबर 8 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी चर्च मार्ग पर सभासद के घर आग लगने की वारदात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज सौंपी है, जिसमें एक युवक जाता हुई दिख रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। सभासद की पत्नी और बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर पालिका के वार्ड-14 के सभासद गगन वार्ष्णेय रविवार रात को चर्च मार्ग पर अपने घर पत्नी पल्लवी वार्ष्णेय और दोनों बेटियों के साथ सोए हुए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले के लोगों ने सभासद के घर से धुआं उठता देखा, तो मौके पर पहुंचकर लोगों ने दरवाजे को तोड़ा और आग बुझाई। सभासद के घर में आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। सभासद की पत्नी पल्लवी और दोनों बेटियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.