बदायूं, जनवरी 3 -- बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा चेयरमैन के भांजे पर दो सभासदों के साथ हाथापाई, लात-घूसों से मारपीट, जातिसूचक गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना उस समय हुई जब विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए टीम क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ममाले की गंभीरता को देखते हुये फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे सीओ सुनील सिंह ने पीड़ित से पूछताछ की। फैजगंज नगर पंचायत के वार्ड चार के सभासद हरपाल सिंह दिवाकर पुत्र राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने के लिए टीम उनके क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन इसरार खां के भांजे सलीम पुत्र यामीन खां, वार्ड आठ निवासी, मारपीट के लिए वहां पहुंचे। आरोप है ...