बुलंदशहर, फरवरी 23 -- नगर पालिका के सभासदों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सभासदों ने प्रत्येक कार्य का नाम, स्थान, स्वीकृत बजट में की गई धनराशि, कार्य आरंभ से पूर्ण होने की तिथि, संबंधित ठेकेदारों और फर्म का विवरण सहित पूरी सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक कासिम को पालिका ईओ के नाम दिया गया है। सभासदों ने बताया कि 26 फरवरी को पालिका में एक बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में वार्षिक बजट पर विचार और उसका अनुमोदन किया जाना है। उन्होंने जोर दिया कि पालिका के निर्वाचित सदस्यों को बैठक से पहले प्रस्तावित वित्तीय अभिलेख और प्रस्तावों की प्रक्रिया उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ज्ञा...