टिहरी, अगस्त 8 -- सभासदों ने ईओ राहुल भंडारी को दिए गए ज्ञापन में उनके वार्ड में साफ-सफाई, छिड़काव, झाड़ी कटान जैसे बुनियादी कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है, जिससे जनता में खासा रोष है। सभासदों ने शांता गदेरे की सफाई न होने, दलित बस्ती धर्मपुर व कृष्ण चौरी के टूटे हुए रास्तों, पुश्तों की मरम्मत और बाह बाजार क्षेत्र के सभी कार्यों की धीमी गति पर भी सवाल उठाए हैं। सभासदों ने अवर अभियंता की नियुक्ति में देरी, अधूरे टेंडर, और बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को लेकर भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे 17 अगस्त से नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना और तालाबंदी कर आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सभासद राहुल कोटियाल, संगीता ध्यानी, सुनीता तिवारी और विमल मिश्रा शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.