रिषिकेष, जनवरी 10 -- डोईवाला नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे सभासदों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। शनिवार को धरने पर बैठे सभासदों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार से पालिका प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। शनिवार को नगर पालिका परिसर में सभासद के निर्दलीय प्रत्याशी संदीप नेगी, भाजपा प्रदीप नेगी, अरुण सोलंकी, प्रियंका मनवाल, कल्पना राणा और सभासद प्रतिनिधियों ने धरना दिया। धरनास्थल पर वार्ड के कई निवासी भी पहुंचे और सभासदों के आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। वार्ड निवासी गुड्डू मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए। वार्ड न...