औरैया, जनवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में मंगलवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक सभासदों के कड़े विरोध के चलते नहीं हो सकी। सभासदों ने चेयरमेन पर तानाशाही और मनमानी कार्यशैली अपनाने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों का कहना है कि चेयरमेन के रवैये से आहत होकर उन्होंने विशेष बहुमत के साथ बैठक के एजेंडे पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया, जिससे बैठक निरस्त करनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आगामी बजट बोर्ड बैठक में भी विरोध जारी रहेगा। सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछली बोर्ड बैठक में बिना किसी प्रस्ताव के प्राचीन कार्तिक मेले को ठेके पर दे दिया गया, जो उनके अधिकारों की अनदेखी है। इसी मुद्दे को लेकर सर्वसम्मति से आगामी बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.