पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के संसाधनों और योजनाओं को लेकर सभासदों की तरफ से की गई शिकायत पर शासन ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास से की गई शिकायत के बाद अनु सचिव ने डीएम को पत्र जारी कर जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। शासन के निर्देश डीएम के समक्ष पहुंच गए हैं। नगर पालिका के सभासद राजेंद्र कुमार भारती, शिवम श्रीवास्तव, मेहनाज बेगम, सुरेश कुमार लोधी, श्यामलता, माया देवी, एहतिशाम वली खां, शिखा, चैतन्य गंगवार, पुष्पा उपाध्याय और रत्ना शुक्ला ने पिछले माह सात जनवरी को प्रमुख सचिव नगर विकास से शिकायत की है। इसमें 17 बिंदुओं पर नगर पालिका में भ्रष्टाचार, संसाधनों के दुरुपयोग, टेंडर प्रक्रिया में मिली भगत के अलावा पालिकाध्यक्ष और उनके परिजनों की संलिप्ता आरोपित की गई है। कई वेतन बिल पर कथित फर्...