पटना, मार्च 21 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहारवासियों को बिहार दिवस की शुभमानाएं दी। शुक्रवार को परिषद सचिवालय की ओर से जारी शुभकामना संदेश के अनुसार, सभापति श्री सिंह ने कहा कि बिहार 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग हुआ। इसी उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। कहा कि आइए हम सब मिलकर विकसित बिहार बनाने का संकल्प लें। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और इसने चाणक्य, आर्यभट्ट, जय प्रकाश नारायण, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और कई अन्य जैसे महान व्यक्तियों का जन्मभूमि है। प्राचीन काल से ही बिहार शिक्षा का केन्द्र रहा है और इसने दुनिया भर के विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों को आकर्षित किया है। दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक नालंदा विश्वविद्यालय अब यूने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.