भागलपुर, दिसम्बर 17 -- नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू ने शांति देवी मुरारका कन्या मवि सुल्तानगंज में अपने पिताजी स्व. बच्चू साह की स्मृति में आरओ लगवाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनिल गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को शुद्ध पेयजल हेतु आरओ लगवाया गया है। इससे बच्चों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद सहित शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...