भागलपुर, फरवरी 25 -- नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 और 20 में मंगलवार को सभापति राजकुमार गुड्डू ने सड़क एवं नाले का शिलान्यास किया। इस दौरान कई पार्षद मौजूद थे। सभापति ने बताया कि वार्ड संख्या 13 और 20 में पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित पक्के नाला के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 25 में पार्षद कृष्ण कुमार के साथ वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने नाला एवं पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...