इटावा औरैया, फरवरी 4 -- महेवा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित हुई जिसमें स्वास्थ्य विभागने प्रत्येक गांव में आयुष्मान कार्ड निर्गत करने के लिए आयुष्मान आई डी बनाई गई। बैठक में मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ने सभी से शासन की मंशानुसार हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का आवाहन किया खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत सहायकों से कम से कम एक फैमिली आई डी बनाने का भी निर्देश दिया है वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया ने सभी पंचायत सहायकों से समय से पंचायत घरों पर मौजूद रहने,शासन की जनहित कारी योजनाओं को हर हाल में शत प्रतिशत रूप में पूर्ण करने तथा गांव की समस्याओं का गांव में समाधान करने में सहयोग करने क...