लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता में कुर्सी न मिलने और अव्यवस्था पर भाजपा विधायक योगेश वर्मा नाराज हो गए। वे सभागार से निकल आए। इसपर वहां मौजूद जिम्मेदारों ने उन्हें किसी तरह मनाया। घटना का वीडियो वायरल है। दरअसल रविवार दोपहर बाद प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल लखीमपुर आए थे। कलक्ट्रेट सभागार में मंत्री को प्रेस वार्ता करनी थी। सभागार में कुर्सियां कम पड़ गईं। विधायक पहुंचे तो वहां कुर्सी नहीं मिली। उसके अव्यवस्था फैली थी। इसपर पर भाजपा विधायक योगेश वर्मा उखड़ गए। वे नाराज होकर सभागार से बाहर निकल आए। जैसे ही अधिकारियों का यहा जानकारी हुई तो उनके पास पहुंचे। किसी तरह विधायक को मनाकर साथ ले आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...