कोडरमा, फरवरी 7 -- निकाय चुनाव में प्रतीक चिह्न मिलने के बाद अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद (वर्ग-ख), कोडरमा नगर पंचायत तथा डोमचाँच नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों द्वारा सभा, जुलूस, रैली, एवं प्रचार वाहन आदि के लिए अनुमति हेतु आवेदन लिए जाएंगे। इस संबंध में एसडीओ कोडरमा को उक्त तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों को सभा/जुलूस/रैली/ध्वनि विस्तारक यंत्र/प्रचार वाहन आदि की अनुमति प्रदान करने का अधिकार दिया गया है। उक्त कार्य का संधारण आदर्श आचार संहिता कोषांग के स्तर से किया जाएगा। साथ ही इस संबंध में आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...