नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले ने कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने दिनदहाड़े पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मार दी थी। आरोपी का नाम तेत्सूया यामागामी (45 साल) है। शिंजो आबे जापान में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे। आरोपी ने कोर्ट में कहा, मुझपर लगे सारे आरोप सच हैं। आरोपी ने हाथ से ही बनाए गए एक हथियार से आबे को दो गोलियां मारी थीं। दूसरी गोली उनके सीने में जा धंसी और वह तुरंत गिर गए। इसके बाद आबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को पहले मानसिक परीक्षण के लिए छह महीने की हिरासत में रखा गया और फिर मुकदमा चलाने के लिए पुलिस को सौंपा गया। जुलाई 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की गई थी और 2023 में कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई।क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.