बिजनौर, फरवरी 22 -- साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर सातदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूसरा दिन पर्यावरण संरक्षण अभियान के रूप में मनाया गया। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित साहू जैन कालेज, नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन पर्यावरण संरक्षण अभियान के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजागरुकता रैली से हुआ, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने पेड़ लगाओं, जीवन बचाओ, सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने गांव के प्रमुख स्थलों पर श्रमदान किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा भी जमा किया गया। शिविर के दूसरे सत्र ...