हापुड़, जनवरी 29 -- सब रजिस्ट्रार दफ्तर में इनकम टैक्स विभाग द्वारा छापामारी करने से हड़कंप मचने के साथ ही दस्तावेज लेखक और जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं चर्चा हो रही है कि इस छापेमारी का असल उद्देश्य गंगा खादर क्षेत्र में एक दौलतमंद और राजनीतिक रसूख रखने वाले मेरठ जनपद के व्यक्ति द्वारा गंगा खादर क्षेत्र में खरीदी गई ढाई सौ बीघा जमीन, आय से अधिक निवेश, संपत्ति का लेनदेन और दस्तावेजों की पारदर्शिता को लेकर हुई है। इनकम टैक्स विभाग की टीम गुरुवार को बेहद गोपनीय ढंग से तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर में पहुंची। ऑनलाइन सिस्टम समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जाने से हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के दौरान काफी देर तक बैनामे, इकरारनामे और वसीयत जैसे अहम कार्य बाधित हो गए। जमीनों की खरीद फरोख्त करने आए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.