मेरठ, जुलाई 14 -- मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को हुए सत्संग में भगवान शिव का वैदिक स्वरूप बताया। राजेश सेठी ने कहा परमपिता परमात्मा का मुख्य नाम ओम है। अनंत गुण होने के कारण अनेक गुणवाचक नाम भी हैं, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, रूद्र, शंकर यह सभी उसी एक परमात्मा के नाम हैं। उनके समस्त कर्म हमें धर्मानुकूल सुख-शांति प्रदान करते हैं इसलिए उनका एक नाम शंकर भी है। हमारे कल्याण के लिए हमें मोक्ष प्रदान करते हैं इसलिए वह शिव हैं। परमात्मा सब देवों के देव हैं इसलिए उसका नाम महादेव भी है। आनंद वर्धन झा, करुणा सागर बाली, नरेंद्र कालरा, भानु बत्रा, प्रमोद सिंह, लोकेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, संजय मलिक, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.