जमशेदपुर, फरवरी 2 -- लातेहार में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 23वीं सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने धनबाद को सीधे सेटों में 25-9, 25-12 और 25-15 से पराजित किया। पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम की ओर से बबली महतो और तृप्ति मिंज का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। टीम के कोच रमेश सुंडी, मुन्ना शर्मा और दीपक कुमार रहे। मैच में सुनील कुमार राय और धनरंजन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.