बरेली, जनवरी 27 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए बरेली मंडल की टीम के चयन को जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल्स 28 जनवरी को दोपहर तीन बजे तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे होंगे। चयनित टीम दो से पांच फरवरी तक लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.