जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर एफसी एआईएफएफ सब जूनियर यूथ लीग प्रदर्शन के लिए अपने अंडर-13 दल के साथ तैयार है। टीम ग्रुप जे में है और पहला मुकाबला 27 मार्च को बंगाल के अघोरनाथ पार्क स्टेडियम, कलना में खेलेगी। यहां सभी ग्रुप स्टेज मैच आयोजित किए जाएंगे। टीम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर एफसी को अपने ग्रुप में एफएओ अकादमी ओडिशा, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब, एसकेएम स्पोर्ट्स फाउंडेशन, इंटर काशी और ओडिशा एफसी जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा। इस सीजन में जमशेदपुर एफसी की युवा टीमें सभी आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अंडर-17 और रिजर्व टीमें पहले ही नेशनल ज़ोन में क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि अंडर-15 टीम जमशेदपुर में जूनियर यूथ लीग में खेलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.