बरेली, जनवरी 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंडलीय ट्रायल शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता छह से सात व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता नौ से 10 जनवरी अयोध्या में होगी। चारों जिलों से चयनित खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में राधिका, दो किमी दौड़ में वंशिका, 100 मीटर हर्डल में कुसुम, चक्का फेंक में गुंजा, गोला फेंक में स्वाती सिंह, 800 मीटर व दो हजार मीटर दौड़ में सविता, 400 मीटर व 200 मीटर में अंजली, लंबी कूद व 800 मीटर दौड़ में दीक्षा, तीन हजार मीटर रेस वॉक मेमं कावेरी, 400 मीटर में सलोनी, ऊंची कूंद में दिव्या दूबे, इसी तरह साधना, लक्ष्मी यादव, ऊंची कूद व तनुपाल का लंबी कूद में चयन हुआ। बाल...