सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुल्तानपुर l खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय हॉकी का मंडल स्तरीय चयन अयोध्या में सब जूनियर बालिका वर्ग में हुआ l बालिका वर्ग का ट्रायल एक जनवरी को ड़ाभा सेमर अयोध्या में आयोजित हुआ जिसमें स्वाति, राधा, स्वाती सरोज और रुचि का चयन हुआ l क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया की बालिका संवर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 12 जनवरी मेरठ मे आयोजित होगी। बालिका हॉकी को लेकर जिले में कार्य किया जाएगा, जिससे बेहतर परिणाम मिले l सचिव तारिक वसीम ने खिलाड़ियों को बधाई दी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...