मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं क्रीड़ा संघ समन्वय मुरादाबाद की ओर से सोमवार को सब जूनियर बालिका हॉकी की मंडल स्तरीय टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर में हुई। टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम का चयन हाकी प्रशिक्षिका नेहा सिंह द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ी सात से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में अंशिका, वैष्णवी, वंदना, नित्या, याशिका, खुशी गुप्ता, राखी, विधि चौहान, माहिन, प्रतिभा, दिव्या, साक्षी, जिया, अदिति, इशिका और सोनी शामिल हैं। क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...