मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में बुधवार को विधायक खेल स्पर्धा में मेडल और सर्टिफिकेट प्राप्त करने बाले प्रतिभागिओं को प्रबंध समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सब जूनियर बालक वर्ग में वेट लिफ्टिंग में ललित कुमार को गोल्ड मेडल मिला। प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन ने बताया कि विद्यार्थियों में सब जूनियर बालक वर्ग वेट लिफ्टिंग ललित कुमार ने 60 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल, कबड्डी में जूनियर विंग्स में छात्राओं ने गोल्ड मेडल,100 मीटर में रिशु यादव गोल्ड मेडल,800 मीटर में शिवांशी गोल्ड मेडल मिला। वहीं जूडो में कृष्णा गोल्ड मेडल मिला, अंकुश को सिल्वर मेडल, जूडो में अभय गोल्ड मेडल, हाई जंप में दीपक गोल्ड मेडल, लॉग जंव में सुषमा गोल्ड मेडल, राजकुमारी सिल्वर मेडल, यशि ब्रॉन्ज मेडल, सब जूनियर बालिका वर्ग में ...