जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर। महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ईस्ट सिंहभूम कबड्डी एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय लड़कों का प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया। यह शिविर 27 जनवरी तक कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित 20 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें से 12 का अंतिम चयन होगा। चयनित खिलाड़ी 28 जनवरी 2026 को रांची से पुणे रवाना होंगे। प्रशिक्षण पूर्व टाटा स्टील प्रशिक्षक तिलक राम साहू, शिवप्रसाद जांगहेल और एनआईएस कोच जसवंत साहू की देखरेख में दिया जा रहा है। जानकारी संघ संयोजक रमेश कुमार साहू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.