भभुआ, जनवरी 15 -- मिहिर की घातक गेंदबाजी व आशुतोष की तूफानी पारी से एकतरफा मुकाबला मैच के दौरान भारतीय दीव 68 पर सिमटी, विजन ने 9 ओवर में लक्ष्य किया हासिल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जुनियर विजन क्रिकेट एकेडमी ने जुनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में हुआ। मैच में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ गया। विजन क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाजी के सामने भारतीय दीव की पूरी टीम मात्र 16 ओवर में 68 रन पर ढेर हो गई। अंश मिश्रा ने 41 गेंदों में 28 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया, जब...