बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- हिन्दुस्तान पड़ताल : सब्बैत द मकोय सिटी : ढाई सौ से अधिक किसान 200 बीघे में कर रहे खेती कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के बाजार में बढ़ी मांग बड़े शहरों के बाजार में बढ़ी मांग, किसानों की बदल रही तकदीर हवाई जहाज से भेजा जा रहा सेहत का खजाना मकोय 5 माह तक खेतों में लहलहाती हैं फसलें कई किसानों की बदल चुकी है तकदीर और तस्वीर फोटो : सब्बैत मकोय : सिलाव प्रखंड के सब्बैत गांव में कोलकाता भेजने के लिए कार्टन में मकोय पैक करते किसान। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले का सब्बैत व आस-पास के आधा दर्जन गवांव धीरे-धीरे मकोय सिटी के नाम से पहचान बनाने लगे हैं। यहां के मकोय की मांग कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के बाजारों में तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि सेहत से भरपूर मकोय को हवाई जहाज से भी बड़े शहरों तक भेजा जा रहा ह...