गाजीपुर, जनवरी 15 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने सब्जी व्यापारी धनंजय चौरसिया पर डीसीएम चढ़ाने के मामले में चालक को रसूलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीसीएम भी बरामद कर ली। चालान कर जेल भेज दिया। बता दें कि सात जनवरी को महज 3 लाख 40 हजार रुपए के बकाया मांगने के विवाद में व्यापारी धनंजय चौरसिया पर एक डीसीएम चढ़ाते हुए भाग निकला था। व्यापारी धनंजय चौरसिया की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर स्थानीय व्यवसाइयों ने घटना के विरोध में सब्जी मंडी बंद कर विरोध जताया था। मृतक के भाई कृष्णा चौरसिया ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में भारी गुस्सा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया आरोपी चालक आशु सिंह पुत्र स्व. राम अवध सिंह निवासी पाण्डेयपुर, थाना फेफना, बलि...