गाजीपुर, जनवरी 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पाताल गंगा सब्जी मंडी में पैसा मांगने के लिए सड़क पर लेटे सब्जी व्यापारी को डीसीएम चालक कुचलता हुआ भाग गया। गंभीर हालत में व्यापारी को लोग सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साएं व्यापारियों ने शाम साढ़े छह बजे गाजीपुर-भरौली मार्ग जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से व्यापारियों को शांत कराकर रात आठ बजे जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बढ़नपुर गांव निवासी 42 वर्षीय धनंजय चौरसिया अपने भाई कृष्णा चौरसिया के साथ सब्जी का व्यापार करता था। दोनों भाई पातालगंगा सब्जी मंडी में दुकान पर क्षेत्र से सब्जी लाने वाले किसानों से खरीदकर बाहर दूसरे प्रांतों में भेजते हैं। कृष्णा चौरसिया ने ब...